दुर्ग

शादी का झांसा दे रेप आरोपी बंदी
19-Jun-2022 4:59 PM
शादी का झांसा दे रेप  आरोपी बंदी

भिलाई नगर, 19 जून। पीडि़ता से शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
पुरानी भिलाई पुलिस के मुताबिक प्रार्थी पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में धारा 376 (2) (एन), 506 बी के अंतर्गत आरोपी डकेन्द्र उर्फ दीनू उर्फ सैम देवांगन के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस ने आरोपी डकेन्द्र उर्फ दीनू उर्फ सैम देवांगन पिता पुरूषोत्तम देवांगन (29 ) निवासी राधाकृष्ण मंदिर सुभाष चौक भिलाई 3 को गिरफ्तार कर न्यायालय में ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
 


अन्य पोस्ट