दुर्ग
कांग्रेसी संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा रखें- जितेंद्र
18-Jun-2022 4:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 18 जून। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला 2012 से चल रहा है, मामले में राहत पाने राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटा चुके हैं, पर वहां से कोई राहत नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि 2012 में नेशनल हेराल्ड घपला मामले में केस दर्ज हुआ था, जिस पर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा जांच के आदेश दिए गए।
आगे कहा कि जांच न हो इसके लिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी ने हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया है, पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सभी उच्च न्यायालयों ने जांच को जरूरी बताया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे