दुर्ग

ससुरालियों के खिलाफ अपराध दर्ज
18-Jun-2022 3:30 PM
ससुरालियों के खिलाफ अपराध दर्ज

दहेज कम लाने की बात को लेकर पति, सास, ससुर करते थे मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 जून। 
शादी के समय उपहार स्वरूप सोने चांदी के जेवरात सभी आवश्यक घरेलू सामान और नगद 41000 रुपए उपहार दिए जाने के बावजूद भी ससुराल वाले पीडि़ता के साथ मारपीट करते रहें। इसके बाद माता पिता के कहने पर पीडि़ता के पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से पीडि़ता अपने मायके में रह रही थी। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता के पति सहित सास ससुर पर धारा 498ए, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि रानीतराई निवासी पीडि़ता का विवाह 25 जून 2019 को कुसुमकसा निवासी राहुल गुणधर के साथ संपन्न हुआ था। शादी के बाद 5 माह तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद पीडि़ता का पति राहुल तथा सास-ससुर पीडि़ता के मायके वालों द्वारा कम दहेज दिए जाने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। छोटी-छोटी बात पर पीडि़ता के साथ गाली गलौज कर मारपीट की जाने लगी। इसके बाद साथ ससुर ने उसे और उसके पति को अलग कर दिया। इसके बाद भी पीडि़ता का पति अपने माता-पिता के पास ही आता जाता रहता था और उसके माता पिता के कहने पर वह पीडि़ता के साथ दूरी बनाने लगा था। इसके बाद पीडि़ता के पति ने घर में सामान देना बंद कर दिया था और उसे दूरी बनाते हुए घर से निकाल दिया था। इसके बाद से पीडि़ता अपने मायके में रह रही थी।

 


अन्य पोस्ट