दुर्ग

कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन
18-Jun-2022 3:29 PM
कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 जून।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा आज बीएसएनएल कार्यालय के सामने मोदी सरकार की तानाशाही रवैया के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि मुद्दाविहीन भाजपा को आसन्न विधानसभा व लोकसभा चुनावों में अपनी पराजय का आभास हो चुका है। राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा व मोदी सरकार घबराई हुई है।

अरुण वोरा ने कहा कि ऐसा कोई कार्य केन्द्र की भाजपा सरकार ने नहीं किया, जिससे सीधा लाभ, आम आदमी को पहुंचा हो। इसके विपरीत केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता महंगाई, बेरोजगारी और जनसुविधाओं के अभाव में त्रस्त है।
मोदी सरकार प्रायोजित ईडी सीबीआई द्वारा अनावश्यक दबाव से हम डरने वाले नहीं हैं। हम इनका डटकर मुकाबला करेंगे। धरना प्रदर्शन को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, प्रवक्ता देवेश मिश्रा, संजय धनकर, आनंद कपूर ताम्रकार, शिवाकांत तिवारी, अनीस रजा ने भी संबोधित किया। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद एवं आभार इंद्रपाल सिंह भाटिया ने किया। धरना प्रदर्शन के अंत में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन  कलेक्टर को सौंपा गया, जिसे तहसीलदार दुर्ग ने धरनास्थल पर ही पहुंचकर प्राप्त किया।

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से रत्ना नारमदेव, नंद किशोर शर्मा,  देव सिन्हा, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, बिजेन्द्र भारद्वाज, शिवाकांत तिवारी, भोला महोबिया, शिशिरकांत कसार, निखिल खिचरिया, विमल यादव, राजकुमार वर्मा, विकास यादव, सुनीत घोष, मीना मानिकपुरी, प्रीति साहू, दीपक त बोली, राहुल गोस्वामी, सुमन पटेल, धनवंती निषाद, निरुपमा जस्सल, कामिनी यादव, विजय साहू, इसाक अली आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट