दुर्ग

अतिक्रमण के विरुद्ध भिलाई निगम ने छेड़ा अभियान, हटाए कई अवैध कब्जे
17-Jun-2022 3:44 PM
अतिक्रमण के विरुद्ध भिलाई निगम ने छेड़ा अभियान, हटाए कई अवैध कब्जे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 जून।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण के विरुद्ध भिलाई निगम ने अभियान छेड़ दिया है। शहर से अवैध ठेले एवं कब्जों को हटाया जा रहा है। भिलाई शहर के मुख्य सडक़ों के किनारे अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध निगम ने मुहिम छेड़ रखा है। लगातार विगत सप्ताह से कार्रवाई की जा रही है।

निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर आज भिलाई के प्रवेश वाले चौक डबरा पारा चौक पर आज पांच ठेलो को हटाने की कार्रवाई की गई। वही नेहरू नगर भारत माता चौक से पावर हाउस चौक तक पुन: टीम ने निरीक्षण करते हुए सर्विस रोड के किनारे से अतिक्रमण को हटवाया, सुपेला दक्षिण गंगोत्री से भी एक ठेले को हटाने की कार्रवाई की गई। आज की कार्रवाई में निगम के साथ ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। संजय नगर तालाब के पास बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों का चालान ट्रैफिक पुलिस ने काटा। वहीं प्रमुख सडक़ों के किनारे लंबे अरसे से रखें वाहनों को जब्ती बनाने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अतिक्रमण के चलते ट्रैफिक दबाव बढ़ रहा है, दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ रही है, नालियों की सफाई करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इन सभी कारणों से अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही निगम प्रशासन द्वारा की जा रही है। बारंबार समझाइश देने वालों को फिर से अतिक्रमण करने के बाद उनके अवैध कब्जे को निस्तेनाबूत किया जा रहा है। वहीं सडक़ पर मलबा बिखेरकर रखने वाले लोगों पर जुर्माना की कार्यवाही सहित मलबा की जब्ती बनाई जा रही है। सडक़ किनारे से अवैध अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे को हटाने भिलाई निगम प्रशासन ने अभियान छेड़ा है।
 


अन्य पोस्ट