दुर्ग
बोरिया गेट के सामने किया प्रदर्शन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 जून। आज सुबह इंटक के नेतृत्व में भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों ने बोरिया गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। गेट पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद बीएसपी कर्मियों ने स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड प्रबंधन से मांग मानने की गुहार लगाई है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनका एरियर सवा तीन साल से बकाया है, जूनियर इंजीनियर पदनाम, रिवाइज इंसेंटिव, ग्रेच्युटी सिलिंग को लेकर जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।
इंटक के अतिरिक्त महासचिव संजय साहू ने बताया कि 2017 से लंबित वेतन समझौता जल्द से जल्द पूर्ण किया जाना चाहिए, 39 महीने का बकाया एरियर भी दिया जाए। जब तक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जाएगी, विरोध प्रदर्शन बंद नहीं करेंगे।
बीएसपी प्रबंधन से इंटक ने मांग की है कि उनकी ग्रेच्यूटी सीलिंग समाप्त कर पुरानी ग्रेच्यूटी प्रणाली लागू करे, सेल कर्मचारियों के लिए एस-12 ग्रेड लागू हो और नाइट शिफ्ट एलाउंस बढ़ाकर प्रति कार्य दिवस 500 रुपए किया जाए। प्रदर्शन के दौरान वंश बहादुर सिंह, पूरण वर्मा, सीपी वर्मा, मदन लाल सिन्हा, विपिन मिश्रा, सच्चिदानंद पांडेय, दीनानाथ सिंह सार्वा, जीआर सुमन, जयंत बराठे, अनिमेश पसीने, पीवी राव, चंद्रशेखर सिंह, एसके खचरिया, रमेश तिवारी, एसबी सिंह, आरसी अग्रवाल, एनएस बंछोर, आर दिनेश, प्रदीप पाठक, घनश्याम मनोहर, रमेश पाल, रेशम राठौर, डीपी खरे, आरके देवांगन, आरके त्रिपाठी, अज्जू मार्टिन, प्रदीप विश्वास, जंगबहादुर, जसबीर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।