दुर्ग

किल्ला मंदिर में श्री जगन्नाथ के रथ यात्रा की तैयारी
16-Jun-2022 3:42 PM
किल्ला मंदिर में श्री जगन्नाथ के रथ यात्रा की तैयारी

दुर्ग, 16 जून। ज्येष्ठ माह की स्नान पूर्णिमा से भगवान श्री जगन्नाथ  रोगी हो जाते हैं। इस दिन से अगले 15 दिनों तक जगन्नाथ भगवान बीमार रहते हैं।
किल्ला मंदिर लोक न्यास के सहसचिव द्रोण ताम्रकार ने बताया कि 15 दिन के लिए मंदिर में जगन्नाथ जी पट बंद कर दिए जाते हैं, 15 दिनों तक जगन्नाथ भगवान को अलग-अलग प्रकार के काढ़ों का भोग लगाया जाता है, 15 दिन बाद जब वो पूरी तरह से ठीक होते हैं तो उस दिन जगन्नाथ रथ यात्रा होती है। भगवान श्रीकृष्ण के अवतार जगन्नाथ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर बताया गया है। जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारी अक्षय तृतीय के दिन श्रीकृष्ण, बलराम और सुभद्रा के रथ का पूजन और सजावट के साथ ही शुरू हो जाती है, जिनके दर्शन हेतु असंख्य भक्त उमड़ते हैं। इस बार जगन्नाथ रथ यात्रा 1 जुलाई को है।


अन्य पोस्ट