दुर्ग

आईआईटी भिलाई निर्माण के चलते परिवर्तित किया गया मार्ग
15-Jun-2022 3:13 PM
आईआईटी भिलाई निर्माण के चलते परिवर्तित किया गया मार्ग

दुर्ग, 15 जून। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार आईआईटी भिलाई द्वारा ग्राम कुटेलाभांठा स्थित आईआईटी कैम्पस में स्थायी रूप से परिसर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के फलस्वरूप भारी वाहनों एवं हल्के वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है । 21 जून से वर्तमान मार्ग पूर्णत: अवरूद्ध करते हुए नवीन परिवर्तित मार्ग से आवागमन सुचारू रूप से संचालित रहेगा ।
 


अन्य पोस्ट