दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रूप में बेमिसाल 8 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में दुर्ग शहर विधानसभा में विकास तीर्थ बाइक रैली निकाल कर मोदी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के रूप में एक सशक्त नेतृत्व जो जन जन के कल्पनाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर 8 साल में गरीब वंचितों के कल्याण का कार्य किया है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम गरीब जरूरतमंद जनता को लाभ मिल रहा है। आज राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर मोदी सरकार के बेमिसाल 8 साल को सेवा सुशासन और गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाते हुए भाजयुमो द्वारा दुर्ग शहर में विकास तीर्थ बाइक रैली निकाल कर शहरवासियों की ओर से मोदी सरकार को धन्यवाद दिया है। बाइक रैली में मु य रूप से जिला महामंत्री गौरव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राहुल दीवान, जिला मंत्री मनीष साहू व अमित पटेल,चंद्रकांत साहू, नीलेश सिन्हा, राहुल भट्ट, बंटी देशमुख, योगेश साहू, दुष्यंत साहू, वेद साहू, रितेश शर्मा, पीयुष मालवीय, सोनू राजपूत, रचित परासर, अश्वनी टंडन, दीपक सिन्हा, कन्हैया देवांगन, राहुल कुमावत, राजा यादव, शीतल साहू, त्रिलोक साहू, उज्ज्वल ताम्रकार, प्रवीण यदु, रजत दुबे, राहुल पाटिल, शुभम साहू, गोपू पटेल, नागेश साहू, जीतू देवांगन आदि कार्यकर्ता शामिल थे।