दुर्ग

मोदी सरकार के विरोध में कांग्रेस ने दिया मौन धरना
14-Jun-2022 3:07 PM
मोदी सरकार के विरोध में कांग्रेस ने दिया मौन धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 जून। 
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तानाशाही बरतने का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में कांग्रेसियों द्वारा सोमवार को जीई रोड गांधी प्रतिमा के पास मौन धरना देकर केन्द्र सरकार की नीतियों पर आक्रोश जताया गया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मौन धरना में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में भेजे गए समन को कांग्रेसियों ने जबरिया बताया है। कांग्रेसियों का कहना था कि केन्द्र सरकार सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है, बल्कि मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। धरने में विरोध स्वरुप कांग्रेसी अपने मुंह पर काला पट्टिका बांधे रहे। धरना में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, निर्मल कोसरे, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, बी.डी. कुरैशी, भजनसिंग निरंकारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, नीता लोधी, मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलताफ अहमद, दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, नासिर खोखर, कन्या ढीमर, संदीप श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, प्रकाश गीते आदि कांग्रेस कार्यकत्र्ता शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट