दुर्ग

मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धियों को भाजपा ने प्रभातफेरी निकालकर दी घर-घर दस्तक
13-Jun-2022 3:06 PM
मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धियों को भाजपा ने प्रभातफेरी निकालकर दी घर-घर दस्तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 जून।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में केन्द्र में बीजेपी सरकार के 8 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत चंडी शीतला मंडल भाजपा भाजयुमो व महिला मोर्चा द्वारा बैगा पारा स्थित नगर के प्राचीन मंदिर शीतला मंदिर प्रांगण से जिला भाजपा मंत्री दिनेश देवांगन की प्रमुख उपस्थिति में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंडल अंतर्गत अनेक वार्डो के विभिन्न गली मोहल्लों व दुकानों में घर घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा  लागु किए गए। ऐतिहासिक योजनाओ व कार्यो का पत्रक बांट कर उपलब्धियां बताई गई।

सोमवार को मोदी सरकार की उपलब्धियों की बखान करने गंज पारा मंडी में आयोजित केंद्रिय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की सभा मे आने की भी अपील किया गया। इस अवसर मण्डल भाजपा मंडल महामंत्री विजय ताम्रकर, बंटी चौहान कार्यक्रम प्रभारी व मण्डल उपाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजा यादव महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल जांगिड़ पूर्व पार्षद सुरेंद्र बजाज मंडल कोषाध्यक्ष गोविन्द देवांगन छाया पार्षद दिपेन्द्र देशमुख जिला मंत्री युवा मोर्चा अमित पटेल मंडल अध्यक्ष राजा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंजीत रावत युवा मोर्चा महामन्त्री गोपू पटेल, शुभम साहू, अविनाश राजपूत मंडल कोषाध्यक्ष मीनाक्षी महोबिया महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, अम्बा ठाकुर, संजना चौबे महिला मोर्चा मंडल मंत्री मनोज सोनी, गोवर्धन यादव, भरत पटेल, उदय यादव आदि  उपस्थित रहे।

रविवार अल सुबह आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा के बैनर व झंडे तथा केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों से पत्रक लेकर बैगा पारा वार्ड 6 मरार पारा वार्ड 5 के शीतला नगर, गोर्वधन चौक, आमा तालाब पार, विवेकानन्द वार्ड गिरधारी नगर हरना बांधा शंकर नगर वार्ड 10 के दुर्गा चौक होते हुए शंकर नगर में स्थापित बाबा साहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पहुँचे, जहां मूर्ति की साफ सफाई व माल्यार्पण कर सेवा के साथ समापन किया गया।
इस दौरान जगह जगह आम जनता व छोटे-छोटे दुकानदारों व व्यवसायियों से मोदी सरकार की उपलब्धि बताकर फीड बैक भी लिया गया, जिसमें आमजनता ने केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों देश सुरक्षित होने पर संतोष जताया।

इस अवसर पर जिला भाजपा मंत्री दिनेश देवांगन ने कहा कि लोगों का प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों व कार्यों पर लोगो का अटूट भरोसा है। आज प्रभात फेरी निकालकर घर घर जाने से लोगो ने स्वयं प्रधानमंत्री की नीतियों व योजनाओं का चर्चा कर उनके द्वारा दिए गए। अमृत मिशन के तहत घर घर पानी पहुचाने, गरीबों का आवास बनाने, उज्वला गैस देने मुफ्त राशन फ्री वैक्सीन आयुष्मान में 5 लाख तक नि:शुल्क इलाज के लिए धन्यवाद देते हुए पीएम मोदी व सरकार के कार्यो की सराहना किया।


अन्य पोस्ट