दुर्ग

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में पौधरोपण
13-Jun-2022 3:04 PM
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 जून।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में 50 वाँ विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर एक अनोखा पौधारोपण अभियान आयोजन किया गया।
इस आयोजन में अरुण वोरा विधायक व चेयरमैन वेयर हाउसिंग कारपोरेशन छत्तीसगढ़ भ्राता धीरज बाकलीवाल महापौर नगर निगम दुर्ग छत्तीसगढ़, भ्राता एनपी दक्षिणकर  कुलपति, कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा दुर्ग, शशि कुमार डीएफओ दुर्ग, डॉ शरद पाटणकर  ब्रह्माकुमारी रीटा बहन, रूपाली बहन व चैतन्य प्रभा बहन उपस्थित थे।

इस अनोखे कल्पतरुह आयोजन के विषय में जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारी चैतन्य प्रभा ने बताया आज तक हम पौधारोपण में पौधा तो लगा देते और उसकी पालना नहीं कर पाते लेकिन यह कल्पतरूह अपने आप में एक अनूठा आयोजन है, जिसमें हम सिर्फ पौधा लगाएंगे नहीं लेकिन उस पौधे की पालना भी करेंगे, इसलिए हमारा यह आयोजन 5 जून से प्रारंभ होकर 25 अगस्त तक चलेगा जो कि हमारी संस्था के पूर्व मुख्य प्रशासक का दादी प्रकाशमणि जी का स्मृति दिवस है।  
75 दिनों का यह पौधारोपण अभियान चलने वाला है  जिसमें ब्रह्माकुमारीज के 5000 सेवा केंद्रों के द्वारा लगभग 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और पौधा लगाने वाले व्यक्ति को एक कल्पतरु ऐप है। उसमें उस पौधे को रजिस्टर करना है, जैसे ही इस ऐप में पौधा रजिस्टर करेंगे तो पौधा लगाने वाले व्यक्ति को 75 दिनों तक प्रतिदिन सुंदर सकारात्मक व प्रेरणादाई विचार प्राप्त होगा। जिसके सकारात्मक चिंतन से स्वयं के रूह को भी पोषित करेगा व प्रकृति को सकारात्मक व पवित्र प्रकंपन देकर उस पौधे की पालना करेगा।

अरुण वोरा ने कहा कि तापमान में वृद्धि व पर्यावरण में असंतुलन पेड़ों की कमी के कारण है, ब्रह्माकुमारीज ने 40 लाख वृक्ष लगाने का जो लक्ष्य रखा है, वह कार्य प्रेरणादाई व प्रशंसनीय है।
महापौर धीरज बाकलीवाल  ने कहा कि कोरोना काल में हमें यह बहुत गहरी सीख मिली की ऑक्सीजन हमारे लिए कितना कीमती है, इसलिए ब्रह्माकुमारी जी के इस आयोजन को मैं अपनी ओर से दिल से धन्यवाद देता हूं।

भ्राता दक्षिणकर ने अपने उद्बोधन में बताया कि पर्यावरण तेजी से बदल रहा है और उसके दुष्परिणाम देखने को मिल रहे हैं। पंजाब में अधिक उत्पादन के लिए कृषक भरपूर रासायनिक खाद का उपयोग करते हैं, जिससे कैंसर जैसे गंभीर रोग वहां बहुतायत है। भटिंडा से दिल्ली तक एक कैंसर ट्रेन चलती है। वृक्ष का काम है वातावरण में जो हानिकारक तत्व है, उसका क्षरण कर हमें प्राणवायु देना पर्यावरण की रक्षा करने में वृक्षारोपण बहुत बड़ा माध्यम है।

शशी कुमार डीएफओ दुर्ग ने कहा कि छत्तीसगढ़ का 44 फीसदी हिस्सा वन का है जो कि संभवत सबसे ज्यादा है। वृक्ष लगाना 10 फीसदी है 90 फीसदी उसका देखभाल करना है। 2 साल आप वृक्ष की पालना करें, बाकी वह वृक्ष सारा जीवन आप की पालना करेगा।

डॉ शरद पाटणकर जी ने अपने उद्बोधन में कहा की वन वृद्धि की तरफ ध्यान देना है जिसका लाभ हमारे समाज राष्ट्र व पूरे विश्व को मिलेगा तो हम सभी को एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करें।
ब्रम्हाकुमारी दुर्ग की संचालिका रीटा बहन ने बताया कल्पतरु पौधे के साथ.साथ अर्थात आत्मा की भी पालना करें सारे भारत में 40 लाख पौधे लगाए इसके पीछे लक्ष्य ही है कि जैसे पौधे की पालना करेंगे वैसे ही रूह अर्थात आत्मा को भी 15 मिनट राजयोग के माध्यम से पोषित करेंगे। ब्रम्हाकुमारी रुपाली बहन ने अपने उद्बोधन में बताया हम जो विचार करते हैं उसकी तरंगे प्रकृति में फैलती है प्रकृति उसे कई गुना कर हमें प्रदान करती हैं तो हम सब शुद्ध और सकारात्मक चिंतन करें सृष्टि में तीन सत्ता कार्य कर रही है।


अन्य पोस्ट