दुर्ग

मोदी के 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपाईयों ने मरीजों को बांटे फल
12-Jun-2022 3:47 PM
मोदी के 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपाईयों ने मरीजों को बांटे फल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 12 जून। 
भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु के नेतृत्व में मोदी सरकार 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में मरीजों को फल, आम, बिस्किट, का वितरण किया गया
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में केन्द्र सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व  के आह्वान पर  भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मंडल के द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में मरीजों को फल वितरण किया।

भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु ने मोदी सरकार के कामों की चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के 8 वर्ष गरीब कल्याण, सेवा और सुशासन के संकल्प को पूरा करने वाले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते 8 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गरीब कल्याण के सबसे बड़े संकल्प की सिद्धि में जुटी हुई है। पिछले 8 वर्षों से केन्द्र जन आकांक्षाओं को पूरा कर रही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा महामंत्री सोनू राजपूत,भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा मीडिया प्रभारी पूनमचंद सपहा,नगर अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू, अन्य पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष चंदू देवांगन, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत,भाजयुमों उपाध्यक्ष हरीश यादव, मंत्री देवेंद्र भारती, पूर्व एल्डरमेन डॉ बृजमोहन साहू, रूपेश पारख, नरेंद्र साहू, वकील चेतन साहू, डुमेश साहू, राजूलाल साहू सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


अन्य पोस्ट