दुर्ग

एशियन महिला फेंसिंग चैंपियनशिप में वेदिका का चयन
11-Jun-2022 6:41 PM
एशियन महिला फेंसिंग चैंपियनशिप में वेदिका का चयन

दुर्ग, 11 जून। एशियन महिला सीनियर फेंसिंग चैंपियनशिप में दुर्ग शहर की वेदिका खुशी रावना का चयन हुआ है। 10 से 14 जून तक दक्षिण कोरिया के सियोल में एशियन महिला एवं पुरुष फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। वेदिका के चयन से खेल प्रेमियों में उत्साह है।

छत्तीसगढ़ फेडरेशन के बशीर अहमद खान, निखिल जंभुलकर एवं सागर लागू के मार्गदर्शन में वेदिका ट्रेनिंग ले रही है। वेदिका खुशी रावना केरला स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया  में प्रैक्टिस करती है। उनकी बहन पुंजिका गुनी  रावना भी केरला स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में वेदिका के साथ प्रैक्टिस करती है।

वह भी राष्ट्रीय स्तर की फेंसिंग खिलाड़ी हैं। वेदिका खुशी के पिता जीएस रावना शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग के एंप्लॉय हैं एवं माता कृतिका रावना नीरज पब्लिक स्कूल में लाइब्रेरियन है। एशियन महिला फेंसिंग चैंपियनशिप में वेदिका के चयन होने पर जिला शतरंज संघ दुर्ग, जिला हॉकी एसोसिएशन दुर्ग, छत्तीसगढ़ मंच ने खुशी व्यक्त करते हुए वेदिका को छत्तीसगढ़ का गौरव बताया।


अन्य पोस्ट