दुर्ग

भाजपा का संभाग स्तरीय सम्मेलन 13 को
11-Jun-2022 4:47 PM
भाजपा का संभाग स्तरीय सम्मेलन 13 को

दुर्ग, 11 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश अनुसार सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम दुर्ग जिले  पर आयोजित हो रहा है। इसी कार्यक्रमों में से एक आगामी 13 जून को दुर्ग संभाग स्तरीय सम्मेलन दुर्ग जिले में आयोजन होना है। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभांवित लाभार्थि भी सम्मिलित होंगे।

इसी विषय में संबंधित कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित कराने के लिए गंजपारा सदर मंडल की बैठक 10 जून को दोपहर 4 बजे जिला कार्यालय दुर्ग में रखी गई।
उपरोक्त बैठक  में मार्गदर्शन के लिए प्रदेश महामंत्री किरण देव, जिला प्रभारी पूरेंद्रु मिश्रा, मंत्री ऊषा टावरी, दुर्ग जिला नव नियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, वीरेंद्र साहू, नटवर लाल ताम्रकार, ललित चंद्राकर, रसीला साहू, चंद्रिका चंद्राकर, जागेश्वर साहू, महामंत्री नटवरलाल, ताम्रकार ललित चंद्राकर, उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, संतोष सोनी, दिनेश देवांगन, जितेंद्र साहू, विनोद अरोरा केएस चौहान राजा महोबिया नितेश साहू, दिनेश कांतिलाल बोथरा चैनसुख भट्टर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट