दुर्ग
केडिया डिस्टलरी में हादसे से एक मौत, कई घायल
11-Jun-2022 3:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
घायल के परिजनों ने की मदद की अपील
कुम्हारी, 11 जून। गुरुवार सुबह स्थानीय केडिया डिस्टलरी में हुए हादसे में बिरेलाल (ग्राम खपरी) की मौत हो गई, वहीं कुछ लोग घायल भी हुए थे। घायलों में वार्ड क्रमांक 4 महामाया पारा के त्राकेश्वर सिन्हा भी बुरी तरह घायल हो गए थे।
त्राकेश्वर के भाई नोबल सिन्हा ने बताया कि कम्पनी के बॉयलर (हीट वाटर) पाइप फटने से उसका भाई बुरी तरह झुलस गया है। त्राकेश्वर का इलाज अभी एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीडि़त त्राकेश्वर का चेहरा और और दोनों हाथ पैर बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्होंने लोगों से मदद की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे