दुर्ग
सडक़ बाधा करने वालों को दी गई चेतावनी, जुर्माना वसूला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 जून। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में तोडफ़ोड़ दस्ता एवं सहायक राजस्व अधिकारियों की टीम ने अवैध कब्जे हटाए। बीस स्थानों से अतिक्रमण हटाए गए, वहीं बारंबार निर्देश देने के बाद भी पुन: दुकान लगाने वाले ठेले को ध्वस्त किया गया।
निगम का बुलडोजर ओम शांति ओम चौक पहुंचा। ओम शांति ओम चौक के पास सडक़ पर मलबा बिखेरने वाले दुकानदार से 15,हजार जुर्माना लिया गया वहीं ओम शांति ओम चौक से कालीबाड़ी की ओर सडक़ बाधा कर मलबा फैलाने वाले दुकानदार से 5 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इस प्रकार से सडक़ बाधा करने वालों से 20 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
ओम शांति ओम चौक के पास ही दुकानदार ने रेत और गिट्टी का ढेर सडक़ किनारे लगा दिया था जिससे आवागमन में काफी परेशानियां हो रही थी जिसको देखते हुए दुकानदार से जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की गई है तथा चेतावनी देते हुए 2 दिन के मोहलत देते हुए मलबा को हटाने के निर्देश अधिकारियों ने दुकानदार को दिए है।
ओम शांति ओम चौक के करीब कुछ लोग अवैध रूप से बांस, बल्ली की सहायता से दुकान संचालित कर रहे थे तथा सडक़ किनारे ही ठेला लगाकर व्यवसाय कर रहे थे। निगम ने कई बार इन्हें समझाइस दे रखी थी, परंतु अवैध रूप से ठेला लगाने वाले बाज नहीं आ रहे थे, आज जब जेसीबी पहुंची तो ठेले को ध्वस्त करते हुए निगम ने जब्ती की।
इधर ओम शांति ओम चौक से कालीबाड़ी चौक तक के बायी अवैध दुकानें तथा ठेलों को भी निगम ने हटाया।
उल्लेखनीय है कि अवैध रूप से कहीं भी अव्यवस्थित तरीके से ठेला एवं दुकान होने के कारण आवागमन में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वहीं सडक़ में जगह नहीं मिलने से जाम लगने की आशंकाा भी बढ़ जाती है तथा दुर्घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता, शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने की दिशा में भी अवैध रूप से लगाए गए दुकानों एवं ठेलों को हटाना आवश्यक हो गया था। जिसके चलते निगम प्रशासन ने अभियान के तहत ऐसे अतिक्रमण को हटाने का अभियान चला रखा है। विगत दिनों पूर्व आकाशगंगा क्षेत्र में तथा नेहरू नगर चौक के समीप अवैध अतिक्रमण को हटाए गए थे। अवैध अतिक्रमण हटने के बाद शहर साफ, सुथरा दिखाई दे रहा है। वहीं राहगीरों को भी आवागमन में सुविधा हो रही है।