दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जून। नेहरू युवा केंद्र से संबंधित युवा मण्डलों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला युवा अधिकारी नितिन कुमार शर्मा के निर्देशानुसार वृक्षारोपण के साथ - साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे निबंध व चित्रकला का आयोजन किया गया।
पौधा लगाने के साथ - साथ उन्हें सहेजने का शपथ भी युवा मण्डल के सदस्यों द्वारा लिया गया। साथ ही अन्य लोगों को भी वृक्ष लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण करने में वृक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केंद्र से संबंधित शौर्य युवा संगठन, आदर्श ग्राम कोडिय़ा, कर्मवीर युवा संगठन कातरो, नव युवा मित्र मण्डल, धमना, वीरांगना युवती क्लब, ड्रीमर यूथ क्लब, युवा शक्ति संगठन बोरसी, जीविका यूथ क्लब के साथ - साथ सभी स्वयं सेवकों यादवेंद्र, मुकेश, ताम्रज, मनमोहन, उपासना, तिलेश्वर का भी योगदान रहा।