दुर्ग

सरपंच ने पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प
06-Jun-2022 7:55 PM
सरपंच ने पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 6 जून।
मचांदूर सरपंच ने पौधा रोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर बादाम, पीपल व नीम कटहर,आदि के पौधे लगाए गए। पौधारोपण के बाद युवा सरपंच दिलीप साहू ने कहा कि पौधा लगाने से वातावरण में सभी का स्वत: आक्सीजन मिलेगा। पौधा लगावों अभियान समाज के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा। यह हमें पौधा लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है। पौधा मानव व जीव जंतु के लिए वरदान हैं। इसके बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। 

उपसरपंच गजेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पौधे हमें प्राणवायु देते हैं। मंदिर परिसर में पौधा लगने से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी इसका पूरा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप  सरपंच दिलीप कुमार साहू, उपसरपंच गजेंद्र कुमार साहू,सचिव धारेन देवांगन, पंच प्रवीण यदु, तुकाराम साहू, ताकेश्वर पटेल, ललित पटेल, वीरेंद्र साहू, गणपत साहू, पूर्णिमा साहू, कुंती यदु, फुलेश्वरी देवांगन, नरेश यदु, युवराज साहू, कृष्णा साहू, रोहित चंद्रकार, घनश्याम साहू, गीतूराज साहू, नितेश साहू, शीत साहू, धनराज साहू, प्रकाश निषाद, शोभित मांडवी, श्यामदेव साहू, सुखराम पटेल, पीआरपी भारती मेश्राम उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट