दुर्ग

फांसी पर लटक कर दी जान
05-Jun-2022 3:06 PM
फांसी पर लटक कर दी जान

दुर्ग, 5 जून। घर से बिना बताए गए युवक की शनिवार की सुबह पेड़ पर फंदे से लटकी लाश मिली है। नेवई पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह रिसाली बस्ती निवासी ओंकार नेताम (24) की टंकी मरोदा स्थित शराब भट्टी के पास नर्सरी में बबूल के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से बने फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। पुलिस ने बताया कि मृतक ओंकार नेताम 3 जून को सुबह 11 बजे घर में बिना किसी को बताए कहीं चला गया था और वह रात में घर नहीं पहुंचा। सुबह उसकी पेड़ से लटकी लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट