दुर्ग
दुर्ग, 5 जून। कॉलेज से आंसर शीट लेकर घर जा रही छात्रा की एक्टिवा वाहन को कार चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। जिससे छात्रा को चोटें आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल छात्रा के भाई की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। वह सुबह आंसर शीट लेने के लिए घनश्याम सिंह कन्या महाविद्यालय दुर्ग आई हुई थी। नितेश्वरी बंजारे लगभग 11. 30 बजे आंसर शीट लेकर सर्किट हाउस के पास से होते हुए अपने घर की ओर जा रही थी।
इसी दौरान सर्किट हाउस के पास रेलवे स्टेशन रोड पर उसकी एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 डब्लू 2274 को पीछे से अज्ञात कार चालक ने ठोकर मार दी।
इससे नितेश्वरी जमीन पर गिर गई और उसके पीठ, पैर, सिर आदि में चोटें आई। उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।