दुर्ग

सिख समाज ने गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस मनाया
04-Jun-2022 2:51 PM
सिख समाज ने गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 जून। 
13 जून को  गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु नानक पथ में धन धन श्री गुरु अर्जुन देव महाराज का शहीदी दिवस मनाया गया. इसमें सुबह से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी जिसमें सुबह 8.30 श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ साहिब के पाठ की समाप्ति की गयी। उपरांत 9 बजे से 9.30  बजे तक हजुरी जत्थे ने कीर्तन किया। 9.30 से 11 बजे तक हम चाकर गोबिंद के बच्चों ने कीर्तन किया 11 से 11.30 बजे तक संगत में से कीर्तन किया गया। उसके उपरांत ज्ञानी ओम वीर सिंह ने कथा कर के संगत को निहाल किया। उसके उपरांत प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना ने संगत को सिख बच्चों को सिखी से जुड़े रहने के लिए अनुरोध किया क्योंकि श्री गुरु अर्जन देव ने अपनी शहीदी सिख धर्म को बचाने के लिए दी थी तो बच्चों को सिख धर्म का पता रहना चाहिए और अपने धर्म में क़ायम रहना चाहिए।

इस अवसर पर दुर्ग जिÞले के एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लवा ने गुरु महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया उपरांत गुरु का लंगर ग्रहण किया। पार्षद मंदीप सिंह भाटिया ने भी गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरु की संगत के लिए लंगर बना था जो पूरी सिख संगत एवं सभी समाज के वर्गों ने लंगर किया और ठंडी शर्बत ग्रहण की। मंच का संचालन स्टेज सेवादार रजिंदेर पाल सिंह अरोरा  ने किया।

इस अवसर पर दलपरीत सिंह भाटिया, जतिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, इंदरपाल सिंह भाटिया, अवतार सिंह रंधावा,परमजीत सिंह लाँगरी, कुलबीर सिंह सलूजा, सुरिंदर सिंह कबरवाल, बनता सिंह, राजू भाटिया, सोखी वीरजी, भूपिंदर सिंह भाटिया, जसप्रीत सिंह भाटिया, सतनाम सिंह भाटिया, हरदीप सिंह; दवेंदर सिंह, बचन सिंह नागपाल,महेन्द्र सिंह भुई, जगजीत सिंह कलसी समूह सिख समाज ने एवं सिख सेवादार बच्चों ने रमन रहल, शिवा चौधरी, तेजिंदर सिंह तेगी एवं उनके साथ और बच्चों ने सेवा में अपना सहयोग दिया।


अन्य पोस्ट