दुर्ग

ओवरब्रिज से कूदी दो बहनें, एक की मौत, दूसरी गंभीर
03-Jun-2022 4:36 PM
ओवरब्रिज से कूदी दो बहनें, एक की मौत, दूसरी गंभीर

बाजार जाना कहकर निकली थी घर से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 जून।
नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल दोपहर को दो चचेरी बहनों ने मरोदा ओवरब्रिज से छलांग लगाई, जिससे बड़ी बहन की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि गंभीर स्थिति में छोटी बहन का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नेवई थाना प्रभारी ममता शर्मा ने बताया कि शासकीय कॉलेज उतई में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका बांधे (18) कल सुबह घर से मार्केट जाने की बात कहकर अपनी चचेरी बहन के साथ निकली थी।
दोनों पहले मैत्री गार्डन गईं और घर लौटने के लिए बस में सवार हो हुई। दोपहर को 3 बजे मरोदा ओवरब्रिज पर बस को रुकवा कर उतर गईं और दोनों ने वहां से नीचे छलांग लगा दी। आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठान के लोगों को कुछ समझ में ही नहीं आया। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने पर नेवई पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों घायलों को पुलिस वाहन में ही जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान प्रियंका बांधे (18 वर्ष) की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय किशोरी का इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि स्पाइनल में उसे चोटे आई हैं। दोनों ही चचेरी बहनों के द्वारा आत्महत्या का प्रयास किन कारणों से किया गया, स्पष्ट नहीं है। घायल किशोरी भी बयान देने की स्थिति में नहीं है, जबकि परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
पुलिस के द्वारा प्रेम प्रसंग की आशंका व्यक्त की गई है, नाबालिग किशोरी कक्षा दसवीं की छात्रा हंै।
 


अन्य पोस्ट