दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 जून। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-20, पंचशील नगर चरौदा में कल जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।
मुख्य रूप से क्षेत्र के लोगों द्वारा अपने वार्ड में विकास कार्य कराये जाने बढ़-चढक़र आवेदन प्रस्तुत किये जा रहे हैं। ऋ ण पुस्तिका प्रदाय, 2- शौचालय /मूत्रालय निर्माण, 3- नाला सीमेंटीकरण, 4- आदर्श नगर में सडक़ नाली निर्माण, पानी सप्लाई, 5- पंचशील नगर में नाली निकासी, सडक़ बत्ती सुधार, 6- पंचशील नगर में खेलकूद हेतु एक क्रीड़ा प्रांगण बनाये जाने बाबत। ज्ञात हो कि विगत दो दिनो के जनसमस्या निवारण शिविर में अपेक्षाकृत राशन कार्ड, पेंशन, के आवेदन प्राप्त नहीं हुए है, जिन विषयों में हमेशा ज्यादा आवेदनों के प्राप्त होने की संभावना रहती है।
सभी आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही उपरांत निराकरण /प्रस्ताव प्रस्तुत की जाएगी। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चंद्र त्रिपाठी ने दी।