दुर्ग

सेक्टर 4 में मुख्य नाला बनेगा निर्माण, जलभराव से मिलेगी निजात
03-Jun-2022 2:58 PM
सेक्टर 4 में मुख्य नाला बनेगा निर्माण, जलभराव से मिलेगी निजात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 जून।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 4 में 19 लाख की लागत से मुख्य नाला का निर्माण किया जाएगा। काफी दिन से इसकी मांग रहवासी कर रहे थे, जिसका आज भूमिपूजन विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के निर्देश पर जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी ने किया।

मुख्य नाला का निर्माण जहां पर किया जाना है, वह सडक़ 5 से होते हुए सडक़ 8 एवं सडक़ 8 से होते हुए सडक़ की एमआर तक जाएगा इस नाली में वार्ड के सभी छोटी नदियों का पानी समाहित होकर वार्ड के बाहर निकल जाएगा एवं बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं होगी वही निकासी का एक सुगम साधन भी यह बनेगा। जिसका भूमि पूजन आज किया गया, वार्ड वासियों ने विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल का इसके लिए आभार व्यक्त किया है।
भूमिपूजन में प्रमुख रूप से पार्षद सुरेश, पार्षद  ईश्वरी नेताम, वार्ड के प्रमुख बिल्लू चौहान, ज्ञानेंद्र पांडे, रविंद्र नारंग,  खिलेंद्र खांडे, विक्की दीप, दीक्षांत नागवंशी इंजीनियर गुप्ता मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट