दुर्ग
भिलाई नगर, 2 जून । नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा द्वारा जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
एक जून को वार्ड-21, 22, 23 एवं 5 हेतु चरौदा बस्ती में, 2 जून को वार्ड 19, 20, 24, 25 हेतु पंचशील नगर स्कूल के पास शिविर का आयोजन किया गया।
3 जून को वार्ड क्रमांक-26, 27, 28, 29 हेतु रेलवे इंस्टीट्यूट चरौदा में, 4 को वार्ड क्रमांक-1, 2, 3, 4, 6 हेतु सामुदायिक भवन उमदा में, 6 को वार्ड क्रमांक- 8, 9, 10, 11 हेतु गतवा तालाब पार भिलाई-03 में, 7-को वार्ड क्रमांक-7, 16, 17, 18 हेतु बाजार चौक भिलाई-03 में, 8 को वार्ड-12, 13, 14, 15 हेतु दुर्गा मंच आजाद चौक भिलाई-03 में, 9 को वार्ड-36, 37, 38,3940 के लिए सोमनी शेड में, 10 जून को वार्ड क्रमांक-30,31,32,33,34,35 के लिए देव बलौदा बाजार चौक में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित रहेगा।
एक जून को चरौदा बस्ती में चार वार्डो के लिए जन समस्या निवारण शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित रहा, जिसमें कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए है।
उन सभी आवेदनों पर विभागवार परीक्षण उपरांत निराकृत एवं मांग अनुसार शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।
रोड, नाली,राशन कार्ड, पेंशन, तालाब गहरीकरण-सौन्दर्यकरण सहित अन्य मांग स्वरूप आवेदन प्राप्त हुए है। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गयी।