दुर्ग
कहा जनसमस्याओं की अनदेखी कांग्रेस को पड़ेगी भारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 जून। कांग्रेस की सत्ता वाली नगर निगम पर भाजपा द्वारा शहर की दशा बिगडऩे एवं जन समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। जिसके विरोध में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने निगम मुख्यालय में हल्ला बोलकर निगम प्रशासन से जवाब मांगा गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्त्ता निगम की लचर कार्यशैली को लेकर खासे आक्रोशित थे।
फलस्वरुप कार्यकर्त्ताओं द्वारा विधायक, महापौर व निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निगम के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे बेरीगेट्स को तोडक़र अंदर जाने का प्रयास किया गया। जिससे कार्यकर्त्ताओं और सुरक्षा में तैनात पुलिस बल के बीच धक्कामुक्की की स्थिति भी निर्मित हुई। भाजपा कार्यकर्त्ताओं के इस रुख को देखकर निगम आयुक्त हरेश मंडावी को प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि मंडलको चर्चा के लिए बुलाने विवश होना पड़ा। प्रतिनिधि मंडल द्वारा निगम मुख्यालय में आयुक्त हरेश मंडावी से चर्चा कर जन समस्याओं पर जमकर आक्रोश जताया गया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त को जनसमस्याओंं से संबंधित 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल भाजपा नेताओं ने आयुक्त को चेतावनी भरे लहेजे में कहा कि 7 दिन के भीतर समस्याओं का समाधान करे अन्यथा की स्थिति में भाजपा कार्यकर्त्ता पुन: उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगें।
भाजपा के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, महामंत्री ललित चंद्राकर,नटवर ताम्रकार,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर,नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा,भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सोनी,दिनेश देवांगन,मनोज मिश्रा,कसारीडीह-बोरसी भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ,मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा,शेखर चंद्राकर,लुकेश बघेल एवं अन्य भाजपा नेता शामिल थे। आयुक्त द्वारा मांगो पर आश्वासन मिलने के बाद ही प्रतिनिधि मंडल शांत होकर वापस लौटा।
निगम मुख्यालय में प्रदर्शन के पहले कार्यकर्त्ताओं ने गवर्नमेंट स्कूल मैदान में सभा की। सभा को राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने संबोधित कर नगर निगम की कार्यशैली पर जमकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विगत 30 माह में शहर के नागरिक विभिन्न समस्यायों से परेशान है। यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस की सत्ता वाली नगर निगम में सबसे ज्यादा शहर की जनता पानी के लिए भटक रही है। आए दिन जलसंकट व कई वार्डो में लो प्रेशर होने के कारण लोग त्रस्त है। सफाई व्यवस्था सभी वार्डो में चरमरा गई है।
भाजपा सत्ता कार्यकाल में निर्मित गौरव पथ को चौड़ीकरण के नाम पर बगैर कोई प्लानिग के तोड़ दिया गया है। दादा दादी नानी पार्क से प्रतिमा उखाड़ दिए गए है। कई बड़े धरोहर को नष्ट कर दिए गए है। पूरा शहर अव्यवस्थित है गरीबो के आशियाने तोडऩे बार बार नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहे है।
लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
कांग्रेस सत्ता वाली नगर निगम में बैठे जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जनता की इन समस्याओं को पूरा करना होगा। अब हम चुप नहीं बैठेंगे। इसके अलावा सभा को भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित कर निगम की व्यवस्था को जमकर कोसा। सभा उपरांत राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ता रैली की शक्ल में निगम मुख्यालय पहु्ंचे थे।
जहां भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने जमकर हल्ला बोला और जन समस्याओं को पुरा करने जमकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जागेश्वर साहू,माया बेलचंदन, सांवला राम डहरे, बसंत चंद्राकर, कल्पना जोशी, विनोद अरोरा, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी केएस चौहान, जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू, गौरव शर्मा,रजा खोखर,अनूप गटागट, गजेन्द्र यादव, पार्षद ओमप्रकाश सेन, नरेश तेजवानी, लीना देवांगन, हेमा शर्मा,श्याम शर्मा,चैनसुख भट्टड़, सतविंदर सिंह, जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, कांतिलाल बोथरा के अलावा हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल हुए।