दुर्ग
नशीली सिरप के साथ दो गिरफ्तार
02-Jun-2022 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 2 जून। दुर्ग के आदित्य नगर में अवैध नशीली सिरप बिक्री की सूचना मिलने पर डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन पर तत्काल टीम गठित किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर अंकित यादव और केवल देवांगन के एक्टिवा गाड़ी में अवैध नशीली दवाईयां की बिक्री करते हुये पाया गया।
आरोपियों से कुल 75 नग नशीली सीरप, 2 वाहन (एक्टिवा, प्लेजर ), 2 नग मोबाईल फोन एवं बिक्री राशि नगदी 1950. रू. जुमला कीमती करीब 61,590 रूपये जप्त किया गया। आरोपिया का कृत्य अपराध धारा 8/22, 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र.-193/22 धारा 8, 22, 27 (क) नार. एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे