दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 जून। सिंप्लेक्स कंपनी में 1 जून की देर रात 2.30 बजे भीषण आग लगने से लगभग 3 करोड़ नुकसान की संभावना जताई गई है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को तीन से चार घंटे की मशक्कत करनी पड़ी, तब कहीं जाकर पर पर काबू पाया गया। वहीं मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।
इस भीषण आग को बुझाने में 20 वाहन और 13 दमकल कर्मियों की मदद ली गई। सिंप्लेक्स कर्मियों ने बताया कि बिल्डिंग में रात को अचानक आग लग गई। यह तब देखा गया जब कंपनी की तीन मंजिला इमारत में आग की लपटें बाहर आती दिखाई देने लगीं। आग की लपटों की भनक लगते ही तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पानी और फोम के 20 वाहनों की मदद से 13 दमकल कर्मियों (फायर फाइटर्स) की टीम ने आग पर काबू पाया। इस कार्य में दमकल कर्मियों को तीन से चार घंटे का समय लगा। आगजनी का कारण अब भी अज्ञात है।
जामुल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। आग पर काबू पाने वाले अग्निशमन दल के सदस्यों के अनुसार आग में नष्ट हुई, कुल संपत्ति की कीमत करोड़ों में है। प्लांट में लगी आग को बुझाने वाले में दमकल कर्मियों में एफ प्रवीण बारा, नागेश मारकंडे, पराग भोसले, धर्मेंद्र बंजारे, महेंद्र चंदेल, प्रवीण सिन्हा, धनु यादव और घनश्याम यादव का नाम शामिल थे। इनके आलावा नगर सैनिक जवान शारदा प्रसाद, हीरामन और राजू लाल ने भी आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेडियर्स की मदद की।