दुर्ग

भाजपा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जितेंद्र ने पदभार ग्रहण किया
01-Jun-2022 8:43 PM
भाजपा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जितेंद्र ने पदभार ग्रहण किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 जून।
भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष  जितेंद्र वर्मा ने पदभार ग्रहण किया। इस उपलक्ष में पहले उन्होंने पूजा अर्चना की और सरोज पांडे  से उन्होंने आशीर्वाद लिया उसके उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया संबोधित करते हुए उन्होंने सभी वरिष्ठ ओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुझ जैसे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देखें पार्टी ने मेरा सम्मान बढ़ा है और मुझ जैसे हजारों कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है यही भाजपा की रीति नीति रही है की वह एक कार्यकर्ता को जो हकदार है जो अपनी पूरी निष्ठा से कार्य करता है उसे बड़ी जवाबदारी दी जाती है।  लेकर किसी को भी जो पार्टी के काम आ सके जो देश के काम आ सके जनता के काम आ सके उसे वह बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी जाती है, मैं आभार व्यक्त करता हूँ संगठन का जिन्होंने मुझे यह दायित्व सौंपा है और मैं पूरी आशा रखता हूं कि मैं इस दायित्व को बहुत ईमानदारी और पूरी निष्ठा से निर्वहन करुंगा।
 


अन्य पोस्ट