दुर्ग

आवासीय पट्टे के लिए सर्वे जारी
01-Jun-2022 4:59 PM
आवासीय पट्टे के लिए सर्वे जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 1 जून।
नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत  राजीव गांधी आश्रय योजना का अधिक से अधिक लाभ लोगो को मिल सके इसके लिए नगर पालिका अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा घरों में पहुंच कर आवासीय पट्टे हेतु सर्वे किया जा रहा है।
दुर्ग कलेक्टर के आदेश के पश्चात अवकाश के दिनों में भी पालिका अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कार्यों को पूरा किया जा रहा है जो कि सराहनीय है अब तक वार्ड क्रमांक 3, 4, 8, 9, 12, 17, 19, 23, 24 के कुल 383 घरों का सर्वे किया जा चुका है ।
इस दौरान आर.आई. लखन साहू, राकेश साहू, पालिका कर्मचारी  टिकेंद्र पटेल, उत्तम राजपूत व अन्य सहयोगियों द्वारा सर्वे कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है।
 


अन्य पोस्ट