दुर्ग
दुर्ग, 1 जून। नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग (छग) युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में भारत की आजादी की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 03 जून विष्व सायकिल दिवस पर सायकिल रैली का आयोजन सिविक सेंटर, भिलाई में किया जा रहा है, जिसके मुख्य अतिथि विजय बघेल होंगे।
यह कार्यक्रम भारत के 75 जिलों में एवं राजधानी में आयोजित किया जाना है। नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग के जिला युवा अधिकारी नितिन कुमार शर्मा ने बताया की छत्तीसगढ की शान भिलाई इस्पात संयंत्र देष के चुनिंदा प्रतिष्ठित इस्पात संयंत्रों में शामिल है, इसलिए युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ के दुर्ग जिले का चयन 3 जून विष्व सायकिल दिवस रैली के लिए किया गया है। रैली महात्मा गाँधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई से प्रारंभ होकर ग्लोब चौक, सेंट्रल एवेन्यु चौक रोड, सेक्टर 9 अस्पताल चौक, एम.डी. बंगला चौक, जेल तिराहा होते हुए विवेकानंद परिसर, जिला - दुर्ग में समाप्त होगी।