दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 जून। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला दुर्ग के समन्वय से विकासखण्ड पाटन में नि:शुल्क हड्डी रोग जांच-निदान के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञों द्वारा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 30 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में प्रथम शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 54 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया।
इसके अलावा आगे आयोजित की जाने वाले शिविर में ऑपरेशन योग्य मरीजों को चिन्हांकित कर उनके लिए अस्पतालों में ऑपरेशन की व्यवस्था भी की जाएगी। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण कटारे ,डॉ आशीष शर्मा, बीईटीओ श्री बी एल वर्मा, श्री सैय्यद असलम, फिजियो थेरेपिस्ट हीना लहरे, सीएचओ व अन्य चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं।
शिविर कार्यक्रम स्थल- 3 जून सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट, 6 जून हायर सेकेंडरी स्कूल रानीतराई, 8 जून हायर सेकंडरी स्कूल बटरेल, 10 जून हायर सेकेंडरी स्कूल घुघवा (करसा), 11 जून हायर सेकंडरी स्कूल जामगांव(आर), 13 जून हायर सेकंडरी स्कूल कुगदा और 15 जून स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सेलूद में सुबह 10. 30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नि:शुल्क जांच व परामर्श दिया जाएगा।