दुर्ग
विधायक, महापौर व आयुक्त ने शिविर का लिया जायजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 मई। नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में व्याप्त समस्या के निराकरण के लिए सभी 60 वार्डों के कल्स्टर में जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को वार्ड 39, 40 व 41 वार्ड का शिविर डॉ अम्बेडकर भवन कसारीडीह में लगाया गया।
शिविर में विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल,निगमायुक्त हरेश मंडावी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 69 आवेदन मिले, जिसमें 52 आवेदन मांग से संबंधित एवं 17 आवेदन शिकायतों से संबंधित थे। प्रधानमंत्री आवास योजना,नल कनेक्शन से संबंधित रहे, जिसे मौके पर ही संबंधित अधिकारी को निराकरण करने के लिए प्रेषित किया गया। आवेदन आबादी पट्टा के सक्षम अधिकारी को भेजा गया। बाकी अन्य विभाग से प्राप्त आवेदनों को पेंशन विभाग, लोककर्म विभाग, साफ-सफाई विभाग लायसेंस विभाग को त्वरित निराकरण हेतु भेजा गया।
इस अवसर पर एमआई सी हमीद खोखर, नजहत परवीन, पुष्पागुलाब वर्मा, पूर्व पार्षद अल्ताफ अहमद,कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय,सहायक अभियंता आरके जैन, सहायक अभियंता शंकर दयाल शर्मा,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, जनसंपर्क अधिकारी, दुर्गेश गुप्ता, राजस्व अधिकारी नारायण यादव मौजूद रहे।