दुर्ग
विश्व तंबाकू निषेध दिवस संबंधी जागरूकता कार्यक्रम
31-May-2022 3:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 31 मई। जिला स्वास्थ समिति दुर्ग के द्वारा सूर्या मॉल जुनवानी में 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस संबंधी रोल प्ले का आयोजन किया गया। यह रोलप्ले तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करने हेतु किया गया। इस रोलप्ले में व्यक्ति किस तरह से नशे की ओर धीरे-धीरे अग्रसर होता है और नशा उसे किस तरह से जकड़ लेता है, जिससे शारीरिक व आर्थिक दोनों तरह की नुकसान पहुंचाता है।
इस रोलप्ले का मुख्य थीम था कि व्यक्ति नशे की ओर अग्रसर ना हो, जिससे व्यक्ति और पर्यावरण दोनों स्वस्थ रहें। इस अवसर पर शहरी कार्यक्रम प्रबंधक तुषार वर्मा, डॉ. सोनल सिंह जिला सलाहकार, कविता ताम्रकार सोशल वर्कर एवं ललित साहू उपस्थित एवं अन्य थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे