दुर्ग

गृहमंत्री के बड़े भाई भूपत साहू का निधन
31-May-2022 12:09 PM
गृहमंत्री के बड़े भाई भूपत साहू का निधन

कांग्रेसजनों में शोक की लहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 मई।
जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष भूपत साहू (80 वर्ष) का सोमवार को निधन हो गया। श्री साहू कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार गृहगांव बासिंन (गुरुर) बालोद जिला में आज किया जाएगा। वे प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई थे।

श्री साहू बालोद जिला के मंडी अध्यक्ष सहित कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर रहे हैं और बालोद जिला के प्रभावी राजनीतिज्ञों में उनकी गणना होती थी। श्री साहू अविभाजित मध्यप्रदेश के मंत्री रहे झुमुक लाल भेडिय़ा के कट्टर समर्थकों में गिने जाते थे।  

भूपत साहू के निधन से दुर्ग तथा बालोद जिले के कांग्रेसजनों में शोक की लहर है। उनका 1 जून को जन्मदिन था। उनके निधन को दुर्ग सहित समूचे छत्तीसगढ़ में अपूरणीय क्षति बताते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार एवं अशोक अग्रवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


अन्य पोस्ट