दुर्ग

जनता की समस्याओं लिए आवाज उठाना हमारी जिम्मेदारी- सरोज
30-May-2022 6:06 PM
जनता की समस्याओं लिए आवाज  उठाना हमारी जिम्मेदारी- सरोज

निगम के खिलाफ जंगी प्रदर्शन को लेकर भाजपा के वर्तमान व छाया पार्षदों की संयुक्त बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दुर्ग, 30 मई।
नगर निगम में कांग्रेस शासित परिषद में कांग्रेस विधायक अरुण वोरा  महापौर के खिलाफ 1 जून को भाजपा के आयोजित जंगी प्रदर्शन कि सफलता को लेकर आज निगम के 16 भाजपा पार्षदों व पूर्व पार्षदों तथा छाया पार्षदों की संयुक्त बैठक जिला भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे की मौजूदगी में संपन्न हुई जिसमें आंदोलन की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई तथा प्रदर्शन के लिए सभी पार्षदों व पूर्व पार्षद उनके क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं की जानकारी सूचीबद्ध किया गया बैठक में प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा पूर्व सभापति दिनेश देवांगन सहित पार्षद गण उपस्थित थे।

 इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने सभी भाजपा पार्षदों व छाया पार्षदों तथा पूर्व पार्षदों को निर्देशित करते हुए कहा कि  शहर में नगर निगम की लचर व्यवस्था व अफसरशाही के कारण आम जनता त्रस्त है लोगो की दैनंदिनी कार्य नही हो पा रहा है पानी बिजली साफ सफाई जैसे बुनियादी कार्य नही होने से परेशान जनता अब भाजपा की ओर देख रहा है और खुले तौर पर कांग्रेस विधायक अरुण वोरा व कमजोर महापौर के खिलाफ अपनी पीड़ा व्यक्त कर भाजपा से उम्मीद कर रहे है ऐसे में हम सभी जनप्रतिनिधियो व कार्यकर्ताओं कि नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उनकी पीड़ा दूर करने सडक़ पर उतर कर विरोध दर्ज कराए इसलिए इस आंदोलन की सफलता के लिए  प्रत्येक  वार्डो के बुनियादी समस्याओ व शहर के प्रमुख क्षेत्रो के तकलीफो को सूचीबद्ध कर लोगो को इस जंगी प्रदर्शन में जोड़ा जाए उन्होंने इसके लिए सभी वर्तमान पार्षदो व छाया पार्षदो व इससे पहले पार्षद रहे नेताओ को जंगी प्रदर्शन में 5 हजार का टारगेट पूरा करने जनता के बीच जाकर आंदोलन में शामिल होने निवेदन करने की निर्देश दिए है। 

नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा निगम को कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने बंधक बना लिया है और भाजपा के पार्षदो के साथ भेदभाव किया जा रहा है । कठपुतली महापौर के निकम्मेपन के कारण आम जनता निगम आना पसंद नही कर रही है, आए दिन पानी की संकट से जनता हलाकान है भाजपा पार्षदो के वार्ड में जानबूझकर पानी की संकट पैदा किया जा रहा लोग मूलभूत आवश्यकताओं के लिए तरस रहे है और अफसर भ्र्ष्टाचार में लिप्त होकर सत्तासीन लोगो के इशारे पर तत्कालीन महापौर सरोज पांडेय के कार्यकाल में बनाई गई विकास की प्रतिमूर्तियो को तोडक़र  अपनी लेबल लगा रहे है और अब सरोज पांडेय जी के नेतृत्व में 5हजार लोगों का प्रदर्शन सत्ता के अहंकार में मदमस्त लोगो का घमंड तोडऩे जनआंदोलन है इसलिए सभी जनप्रतिनिधियो की जिम्मेदारी है कि जंगी प्रदर्शन के सफलता में ताकत लगाए।

बैठक में पार्षद चन्द्रशेखर चन्द्राकर, काशीराम को सरे  देवनारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे, ओमप्रकाश सेन,मनीष साहू,अजित वैद्य, चमेली साहू लीना दिनेश देवांगन शशि द्वारिका साहू पुष्पा गुलाब वर्मा हेमा जगदीश शर्मा कुमारी राकेश भारती साहू पूर्व पार्षद अलका बाघमार रोहित साहू लता ठाकुर विजय जलकारे शंकर दमाहे मनहरण देवांगन विजय ताम्रकार आशुतोष दुबे संजय सिंह अभिषेक गुप्ता श्यामा साहू ममता जैन देवेंद्र टंडन आदि मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट