दुर्ग
निगम के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन 1 जून को
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 मई। नगर निगम में विगत 30 माह के कांग्रेसी शासनकाल में शहर की बेहद खराब हालत व दुर्दशा को लेकर भाजपा 1जून को बुधवार को एक बड़ा आंदोलन करेगी। इस बड़ा प्रदर्शन की तैयारी को लेकर आज भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में शहर के सभी चारों मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री व संगठन के प्रमुख नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें शहर के सभी वार्डों की साफ सफाई पेयजल खराब व्यवस्था, धूल धूसरित सडक़ें, अव्यवस्थित बजारे व जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर गंभीरता से चर्चा करते हुए जनहित के लिए भाजपा की नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए बुधवार को नगर निगम कार्यालय में जंगी प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सोनी, कांतिलाल जैन, कल्पना जोशी, मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोड़ा, मंडल अध्यक्षगण लुकेश बघेल, सतीश समर्थ, महामंत्री देवनारायण चंद्राकर, विजय ताम्रकर, सुनील अग्रवाल, पोषण साहू, राकेश यादव सहित बड़ी सं या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।