दुर्ग

बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के 5 विद्यार्थियों का चयन
29-May-2022 6:14 PM
बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के 5 विद्यार्थियों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दुर्ग, 29 मई। 
भारती विश्वविद्यालय  ने अपनी सफलता के शिखर में नया सोपान जोड़ते हुए ऑफ केंपस का आयोजन कराया इस ऑफ केंपस में बी।टेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के 5 विद्यार्थियों का चयन हुआ। ऑफ केंपस में प्रसिद्ध ऑटोमेटीव नेचर टच लैंड-स्केप प्राईवेट लिमिटेड एवं सनसाइन मोटर्स में विद्यार्थियों को अधिकतम पैकेज पर अपनी कंपनी में नियुक्ति प्रदान की है। छात्र-छात्राओं का चयन व्यक्तिगत इंटरव्यू के माध्यम से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चयन किया गया। 

चयनित विद्यार्थियों को कॉलेज मैनेजिंग डायरेक्टर (कुलाधिपति) सुशील चन्द्राकर, ज्वाईन डायरेक्टर जय चन्द्राकर, कुलपति डॉ. एचके पाठक, कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, रजिस्टार भारती कॉलेज घनश्याम साहू, प्रो. डीसी परसाई एवं डॉ. शशिकांत ताम्रकार ने बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, लगन और योग्यता का परिणाम है। प्लेसमेंट के आयोजन में कॉलेज के प्लेसमेंट अधिकारी योगेश कुमार देशमुख एवं अन्य प्राध्यापक का सहयोग रहा है।
 


अन्य पोस्ट