दुर्ग
लोक सेवा परीक्षा का किया निरीक्षण
29-May-2022 6:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 29 मई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिले के साइंस कॉलेज में आज प्रथम पाली में मुख्य परीक्षा प्रषनपत्र -5 का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आज डॉ. प्रवीण वर्मा ,सदस्य राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा साइंस कॉलेज दुर्ग में चल रही राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा के संचालन का निरीक्षण किया। परीक्षा पूर्व प्रत्येक विद्यार्थी व वीक्षकों को जांच करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।
नोडल अधिकारी श्री जागेश्वर कौशल डिप्टी कलेक्टर, श्री आरएन सिंह प्राचार्य साइंस कॉलेज और डॉ. ओपी गुप्ता प्राध्यापक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे