दुर्ग

वृद्धा के साथ रेप, आरोपी फरार
29-May-2022 5:51 PM
वृद्धा के साथ रेप, आरोपी फरार

दुर्ग, 29 मई।  पाटन थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 30 वर्षीय युवक ने 70 वर्ष की अपनी ही बुआ के साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पाटन टीआई शिवानंद तिवारी ने बताया कि घटना शुक्रवार व शनिवार दरमियानी रात लगभग 1 बजे की है। 70 वर्षीय बुुजुर्ग घर में सोई हुई थी। आधी रात को उसके भाई का 30 वर्षीय बेटा पहुंचा। आरोपी ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि वह शराबी है, इधर उधर घूमकर आवारागर्दी करता रहता है। अक्सर वह घर नहीं आता था, लेकिन घटना के दिन घर आया और घिनौनी हरकत कर भाग गया।

 


अन्य पोस्ट