दुर्ग

भारती विवि में बौद्धिक संपदा अधिकार कार्यशाला
28-May-2022 5:00 PM
भारती विवि में बौद्धिक संपदा अधिकार कार्यशाला

दुर्ग, 28 मई। भारती विश्विद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस हेतु मु य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक डॉ। अमित दुबे को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बौद्धिक संपदा से संबंधित ज्ञान को शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के समक्ष रखा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ। एच।के। पाठक, अकादमिक प्रमुख डॉ। आलोक भट्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो। ललित, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग प्रमुख डॉ। एस। के। ताम्रकार सहित अन्य उपस्थित थे।  इस कार्यशाला का आयोजन कुलसचिव डॉ। वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार के मार्गदर्शन में डॉ। सपना सिंह क्षत्रिय, डॉ। श्रद्धा वैष्णव एवं श्रीमती श्वेता सिंह द्वारा पूर्ण किया गया। कार्यशाला के अंत में गत 19 मई को आयोजित योग निबंध प्रतियोगिता एवं 20 मई को आयोजित योग से संबंधित रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गये। जिसमें निबंध लेखन में के। रीता राव ने प्रथम स्थान, रंगोली प्रतियोगिता में इच्छा साहू ने प्रथम स्थान एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में दीक्षांत नोनहारे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। योग पर आधारित इस प्रतियोगिता का आयोजन डॉ। रुचि सक्सेना, डॉ। जिज्ञासा पांडेय, डॉ।एम।के। घोष, डॉ। श्रद्धा वैष्णव एवं डॉ। निधि वर्मा द्वारा यूजीसी के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आधारित श्रृंखला के अनुसार किया गया।

 


अन्य पोस्ट