दुर्ग
सूने आवास का ताला तोडक़र जेवरात की चोरी
27-May-2022 3:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 27 मई। घर में ताला लगा कर वैवाहिक आयोजन में शामिल होने बिलासपुर जाना एक परिवार को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर चोर ने आवास का ताला तोडक़र अलमारी में रखे जेवरात की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक पोटिया चौक ग्राम पोटिया निवासी शेख वसीम एचडीएफसी बैंक शाखा रायपुर में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 22 मई को वह परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने बिलासपुर गया हुआ था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने अलमारी का लॉक तोडक़र उसमें रखे सामानों की चोरी कर लिया। अज्ञात आरोपी ने अलमारी में रखे 3 नग सोने की अंगूठी, नगदी रकम की चोरी कर ली। चोरी गई नकदी रकम सहित सामान कीमत लगभग 50000 रुपए आंकी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे