दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 मई। सीआईएसएफ की आरक्षक भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले 2 और आरोपियों को पुलिस ने आगरा से गिर तार किया है। इस मामले में पूर्व में भी आरोपियों को गिर तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं पांच अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ने बताया कि18 मई को प्रार्थी लोकेश कुमार कुर्रे निवासी उतई के द्वारा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आर टी सी भिलाई में भर्ती बोर्ड आरक्षक जीडी 2021 की परीक्षा दौरान भर्ती बोर्ड को धोखा देकर चयन प्रक्रिया में स मलित होने की रिपोर्ट थाना उतई में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 120 बी भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान 19 मई को धोखाधड़ी के सरगना सहित 6 आरोपियों को गिर तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। आरोपियों ने अपने कथन में आरोपी सत्यपाल सिंह पिता विजय पाल सिंह (24 वर्ष) निवासी खण्डेर थाना व तहसील फतेहाबाद जिला आगरा उ।प्र। को सभी लिखित परीक्षा में स िमलित होना बताये। आरोपी नत्थीलाल पिता सियाराम वर्मा (20 वर्ष) निवासी शहाविद थाना निभौरा जिला आगरा उ।प्र। को सभी अ यर्थियों से दो लाख रुपये लेकर भर्ती दिलाने हेतु लेकर आना गया था। इस पर पुलिस के अधिकारियों ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक डॉ। अभिषेक पल्लव के दिशा निर्देश पर अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर को अवगत कराते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना उतई से टीम बनाकर आगरा उ।प्र। के लिए रवाना किया गया था। टीम द्वारा आरोपियों के पते पर दबिश देकर आरोपीगण सत्यपाल सिंह एवं नत्थीलाल की गिर तारी की गई।