दुर्ग

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पटेल चौक पर लगाया गया शिविर
27-May-2022 3:15 PM
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पटेल चौक पर लगाया गया शिविर

दुर्ग 27 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता शिविर लगाकर जनमानस को कानूनी जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके लिए 24 मई से लेकर 28 मई तक पटेल चौक दुर्ग में पंडाल लगाकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के सचिव आशीष डहरिया ने बताया कि कई लोग वाहन चालन संबंधी नियम की जानकारी नहीं होने से नियमों का उल्लंघन कर दुर्घटना को अंजाम दे रहे हैं और अनावश्यक रूप से जुर्माना के भार को सह रहे हैं। उनके मौलिक कर्तव्य एवं बालकों के अधिकारों के संबंध में विधिक जानकारी दिए जाने एवं वाहन चालक नियमों के प्रति जागरूक किए जाने के संबंध में पटेल चौक में पंडाल लगाकर लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। यह विशेष अभियान 5 दिवस तक निरंतर जारी रहेगा। लोगों को जानकारी देने के लिए पैरा लीगल वॉलिंटियर उपस्थित रहते हैं। श्री डहरिया ने बताया कि   नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले वाहन चालकों से इस पंडाल में ही वचन पत्र भरवाया जा रहा है। लोगों को हेलमेट पहनने से होने वाले लाभ के संबंध में भी बताया जा रहा है। तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को समझाइश दी जा रही है एवं सीमित गति से वाहन चलाने के लिए उन्हें कहा जा रहा है। इस जागरूकता अभियान का मु य उद्देश्य विधिक सेवा योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाना है।
 


अन्य पोस्ट