दुर्ग

जनसमस्या निवारण शिविर में निपट रहे मामले
27-May-2022 3:01 PM
जनसमस्या निवारण शिविर में निपट रहे मामले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 मई।
नगर पालिक निगम द्वारा लगातार जनता के साथ संपर्क बनाकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन सभी 60 वार्डों के क्लस्टर में किया जा रहा है।  जिसमें जनता की मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी,बिजली,राशन कार्ड गुमास्ता लायसेंस, पट्टा, नामांतरण आदि से प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है।  वार्ड 33,34 एवं 35 के लिए जनसमस्या शिविर का आयोजन कंडरा भवन शिव पारा दुर्ग ने आयोजन किया गया।

शिविर में विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने एमआईसी सदस्य दीपक साहू के साथ पहुँचकर वार्ड के नागरिकों से चर्चा की। इस अवसर वार्ड के पार्षद श्रीमती इंद्राणी कुलेश्वर साहू,श्रीमती शशिद्वारिका साहू,कमल देवांगन मौजूद थे। पट्टों से संबधित प्राप्त आवेदनों को तत्काल सक्षम अधिकारी को प्रेषित किया गया एवं आवास योजना के आवेदनों  पर की जा रही कार्यवाही,राशन कार्ड,पेंशन से संबंधित आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया।


अन्य पोस्ट