दुर्ग

कूडो खिलाडिय़ों को मिला ब्लैक बेल्ट
26-May-2022 8:35 PM
कूडो खिलाडिय़ों को मिला ब्लैक बेल्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 25 मई। ब्लोसम एन ब्लूम स्कूल तालपुरी ए ब्लाक में एक दिवसीय ब्लैक बेल्ट वितरण का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें कूडो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की चेयरमेन ऋतु सिंग द्वारा दुर्ग जिले के 11 कूडो खिलाडिय़ों को ब्लैक बेल्ट वितरण किया गया।

लिलिमा सोनी, डोमेश्वरी कौसिक, मोनिका चन्द्राकर, भूपत साहू, मनीश कुमार साहू, रोहित जगने, यशील साहू, पेमेश्वर कौशिक, अभिजीत रजत, गौरव बरर्वे और दीपक बरर्वे को ब्लैक बेल्ट वितरण किया गया ।

यह सभी खिलाडिय़ों ने 28 से 30 मार्च तक विवेकानंद सांस्कृतिक भवन में आयोजित राज्य कूडो ट्रेनिक कैम्प में ब्लैक बेल्ट परीक्षा दी थी। इस आयोजन की मुख्य अतिथि ऋतु सिंग ने बताया कि कूडो खेल अभी भारत सरकार से मान्यता प्राप्त खेल है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त करने हेतु प्रयास चल रही है, कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रुति फाउन्डेशन की अध्यक्ष नीतु श्रीवास्तव, देवेन्द्र भार्गव और अजय रजक ने खिलाडिय़ों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। यह जानकारी कूडो एसोसिएशन दुर्ग की सचिव लिलिमा सोनी ने दी । 


अन्य पोस्ट