दुर्ग
केरल उपचार के लिए गए परिवार के सूने मकान का टूटा ताला
25-May-2022 3:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 25 मई। जामुल थानांतर्गत 32 एकड़ क्षेत्र में केरल गए परिवार के घर का ताला तोड़ अज्ञात चोर लैपटाप, एलईडी सहित अन्य सामान ले गए हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एलआईजी 46 हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र निवासी एस राजेश कुमार (44 वर्ष) 28 अप्रैल को उपचारार्थ केरल गए थे। मंगलवार को लौटने पर उनके घर का ताला टूटा हुआ था और भीतर रखा लैपटाप, एलईडी टीवी 43 इंच, मिक्सी, गैस चूल्हा और 5 नग डम्बल चोरी हो गया था।
गौरतलब हो कि दो दिन पहले ही जामुल थाना क्षेत्र में ही एकता नगर चौक के एक सूने मकान से लाखों का जेवरात और 70 हजार नगद चोर ले उड़े थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे