दुर्ग
चेतना पुलिस वालंटियर्स मिली सरोज से, पुन: स्थाई रूप से बहाल करने सहित मांगों का ज्ञापन सौंपा
24-May-2022 3:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 24 मई। एक अप्रैल से चेतना - महिला पुलिस वालंटियर्स को बंद कर दिया गया था। इस आदेश को वापस लेने एवं चेतना पुलिस वालेंटियर सेविका को पुन: स्थाई रूप से बहाल करने दुर्ग और कोरिया जिले की चेतना महिला पुलिस वालंटियर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय से मुलाक़ात की। उन्होंने सुश्री पांडेय को अपनी 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। सुश्री पांडेय ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा इस पर शीघ्र ही उनकी मदद करने का आश्वासन दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे