दुर्ग

हाइवा की टक्कर से बाइक चालक की मौत, सवार युवक गंभीर घायल, भागने के चक्कर में पलटा हाइवा
24-May-2022 2:47 PM
हाइवा की टक्कर से बाइक चालक की मौत, सवार युवक गंभीर घायल, भागने के चक्कर में पलटा हाइवा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 24 मई
। जामुल थाना अंतर्गत कुरुद गांव में एक तेज रफ्तार हाइवा चालक ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हाइवा ने बाइक को इतनी तेज टक्कर मारी कि बाइक सवार दोनों लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरे। मौके से भागने के चक्कर हाइवा भी पलट गया।

इस दुर्घटना में बाइक चालक सुनील दिवाकर (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे युवक गणपत दास को चोटें आई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जामुल पुलिस ने जानकारी दी कि बाइक चालक सुनील दिवाकर मुंगेली जिले के बाघमुड़ा गांव का रहने वाला है। वह शिवपुरी आजाद चौक जामुल में रहकर मेसन का काम करता है।

22 मई की दोपहर एमजे कॉलेज से मेसन का काम करके सुनील अपने साथी गणपत के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही शीतला तालाब कुरुद गांव के पास पहुंचा सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा सीजी 07 बीएल 5396 के चलाक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जामुल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेजा। घायल गणपत का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ सडक़ दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट